वर्दी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर सहरसा पुलिस के सिपाही संयोग कुमार सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। संयोग कुमार सिंह ने बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में ‘Mr. Bihar’ का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से सहरसा पुलिस परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। पुलिस की नौकरी में ड्यूटी का समय और जिम्मेदारियां काफी चुनौतीपूर्ण होती हैं। इसके बावजूद संयोग कुमार सिंह ने अपनी फिटनेस के प्रति जुनून और लक्ष्य के प्रति समर्पण को बनाए रखा। नियमित अभ्यास, कड़ा अनुशासन, मेहनत और लगातार फिटनेस ट्रेनिंग के दम पर उन्होंने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में यह खास मुकाम

Featured Image

हासिल किया। संयोग कुमार सिंह की यह सफलता बताती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो व्यस्त जिम्मेदारियों के बीच भी अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है। उनके लिए यह उपलब्धि सिर्फ एक ट्रॉफी या खिताब नहीं, बल्कि लंबे समय तक की गई मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। सहरसा एसपी विक्रम सिहाग ने भी संयोग कुमार सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। एसपी ने उनके डेडीकेशन, डिसिप्लिन और हार्ड वर्क की सराहना करते हुए इसे पूरे सहरसा पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात बताया। संयोग कुमार सिंह की कहानी उन युवाओं और पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद फिटनेस और अपने लक्ष्य के लिए समय निकालना चाहते हैं। इस वीडियो में जानिए सहरसा पुलिस के सिपाही संयोग कुमार सिंह की ‘Mr. Bihar’ बनने की कहानी, उनकी मेहनत और फिटनेस के प्रति जुनून। सहरसा और बिहार की ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।