बिहार में बिजली बिल और बिजली कनेक्शन के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। साइबर ठग फर्जी कॉल, SMS और WhatsApp मैसेज के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपके बैंक खाते को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आपके मोबाइल पर बिजली बिल बकाया होने या तुरंत भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने से जुड़ा कोई संदिग्ध मैसेज आता है, तो बिना जांच किए उस पर भरोसा न करें। खासतौर पर अगर मैसेज में किसी अधिकारी के नाम से 10 अंकों का निजी मोबाइल नंबर दिया गया हो, तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग अक्सर लोगों पर तुरंत कार्रवाई का दबाव बनाते हैं। वे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, किसी वेबसाइट पर जानकारी भरने या मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड करने

Featured Image

के लिए कह सकते हैं। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk या किसी अन्य Remote Access App को भी अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें। बिजली बिल का भुगतान हमेशा बिजली विभाग के अधिकृत माध्यमों से ही करें। किसी अनजान नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने या OTP, बैंक डिटेल और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। अगर गलती से आपके साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है या आपके खाते से पैसे निकल जाते हैं, तो बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, उतनी ही जल्दी कार्रवाई की संभावना बढ़ सकती है। इस वीडियो में जानिए फर्जी बिजली बिल मैसेज की पहचान कैसे करें, साइबर ठगों से कैसे बचें और ठगी होने पर तुरंत क्या कदम उठाएं। ऐसी ही जरूरी साइबर सुरक्षा जानकारी, बिहार की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।