सहरसा में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक सड़क किनारे वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की टीम ने JCB के जरिए कई दुकानों और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बने कई दुकानों और घरों को हटाया गया, जिसके बाद इलाके में काफी हलचल देखने को मिली। प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया जा रहा है। सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी और कई जगहों पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता था।

Featured Image

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ऐसे निर्माण भी सामने आए, जिनमें CCTV कैमरे, बिजली के तार और डिश एंटीना जैसी सुविधाएं लगी हुई थीं। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी जमीन या सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों में बिजली कनेक्शन और दूसरी सुविधाएं किस तरह संचालित हो रही थीं। सहरसा जिला प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन या सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान अथवा मकान बनाने वाले लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन JCB के माध्यम से कार्रवाई करेगा। साथ ही, कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई है। इस वीडियो में देखिए सहरसा में बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्रवाई और बिजली-डिश कनेक्शन को लेकर उठ रहे सवाल। सहरसा और बिहार की हर बड़ी खबर, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।