दूसरी सोमवारी के दिन सहरसा के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा मटेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूसरी सोमवारी के मौके पर बाबा मटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ कितनी है? मंदिर परिसर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए क्या व्यवस्था की गई है? श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम हैं? मंदिर परिसर का माहौल कैसा है और भक्तों में भोलेनाथ को लेकर कितना उत्साह देखने को मिल रहा है?

Featured Image

इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए देखिए Saharsa Now की खास Ground Report सीधे बाबा मटेश्वर धाम से। बाबा मटेश्वर धाम सहरसा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। सावन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। वीडियो में देखिए दूसरी सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम की पूरी तस्वीर, मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं की भक्ति और मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की Ground Report।