सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी आज की 13 बड़ी खबरों में क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, कर्मचारी आंदोलन, यातायात, राजनीति, खेल और ग्रामीण समस्याओं से जुड़े कई अहम अपडेट सामने आए हैं। सहरसा पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गृहभेदन मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोना और नकदी बरामद की है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने सहरसा समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के

Featured Image

नाम ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर नवहट्टा में रास्ते पर गंदगी और गंदा पानी बहाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। मैथिली भाषा और लेखन को बढ़ावा देने के लिए बरियाही बाजार में मैथिली लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महिषी के उच्च विद्यालय गांडौल का डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता और डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। सिमरी बख्तियारपुर के रानी हाट रेलवे फाटक पर लगातार लग रहे जाम से स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा बल की तैनाती की मांग की है। सहरसा की राजनीति में भी हलचल तेज है। विधायक आईपी गुप्ता ने साइबर थाना के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। वहीं सौरबाजार में सहयोग शिविर के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहरसा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार झा को सम्मानित किया गया और 15 खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक व टी-शर्ट प्रदान की गई। वहीं करीब 30 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सत्येंद्र नारायण सिंह सेवानिवृत्त हुए। सौरबाजार की जीविका समिति ने 26.79 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया, जबकि महिसरहो के पंचायत सहयोग शिविर में 37 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया। सहरसा और कोसी क्षेत्र की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।