सहरसा से बिहार तक की 6 बड़ी खबरें सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी पुरानी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सैकड़ों कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

Featured Image

वहीं, सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित बिन्दीटोल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सुधीर यादव के घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिए गए। घटना के समय उनकी बेटी परीक्षा की तैयारी करते हुए सो गई थी। इसी दौरान चोर घर में घुसे और शादी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसमें कुछ सामान पास के आम बगीचे से मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सहरसा के पूजा बैंक्विट में रौनियार समाज वैश्य महासभा की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार में समाज को आबादी के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई। इधर, मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सही इस्तेमाल से पढ़ाई को आसान, रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। बिहार की राजनीति में शत्रुघ्न सिन्हा और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात को व्यक्तिगत बताया, लेकिन इसके सियासी मायनों को लेकर अटकलें तेज हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर कटिहार में मखाना से बनी जलेबी परोसी जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से महिला समूह यह खास जलेबी तैयार कर रहा है। 15 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में इसे परोसने की तैयारी है। पहल का उद्देश्य मखाना के वैल्यू एडेड उत्पादों को बढ़ावा देना और इसके बाजार का विस्तार करना है।