सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 25 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिजीत सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो गढ़ बरूआरी के गौतम नगर, वार्ड नंबर 15 के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभिजीत मछली पालन के साथ खेती-बाड़ी का काम करते थे। स्थानीय लोगों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत करीब दो दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है। शव खराब होने के संकेत और मौके पर दुर्गंध आने के बाद घटना की जानकारी सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी अपने वरीय अधिकारी एसडीपीओ पंकज

Featured Image

कुमार सिंह को दी। इसके बाद एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अभिजीत के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनका एक छोटा भाई है, जो दिल्ली में पढ़ाई करता है। अभिजीत के दिल्ली और सहरसा दोनों जगह रहने की जानकारी सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से वह सहरसा के बंपर चौक स्थित शशिकला सदन, वार्ड नंबर 15, गंगजाला में रह रहे थे। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। इस वीडियो में देखिए सहरसा में युवक का शव मिलने का पूरा मामला, पुलिस की कार्रवाई और अब तक सामने आई जानकारी। Saharsa News, Saharsa Crime News, Saharsa Police, Bihar News और Local Ground Report से जुड़ी ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।