02 October 2026 Saharsa News Today,सहरसा की हर छोटी–बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Full Bulletin
02/10/2026 11:29 AM Total Views: 18606
सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी 14 बड़ी और अहम खबरें एक साथ इस वीडियो में देखिए। शहर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में सामूहिक श्रमदान और विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प लिया।
वहीं सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस ने छापेमारी कर करीब एक किलो गांजा बरामद किया है। दूसरी ओर जर्जर बिजली तार बदलने के कारण 2 अक्टूबर को मुख्य बाजार इलाके में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है।
Read Also This:
बैजनाथपुर चौक पर ओवरब्रिज के नीचे जमा कचरे को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी है। लोग नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर करीब 200 वृद्धजनों को व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द डायलिसिस सेंटर शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआती चरण में तीन मशीनों से सेवा शुरू होने की बात कही गई है। दूसरी तरफ सौर बाजार का कला भवन लंबे समय से बदहाल है और स्थानीय लोग इसके जीर्णोद्धार की मांग कर रहे हैं।
महिषी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव आयोजित हुआ। वहीं सीपीएम ने बाढ़ राहत और फसल क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। दुर्गा पूजा को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में सुरक्षा, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर बैठक हुई।
सोनवर्षाराज में जोहार बिहार फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 शुरू हुआ। इसके अलावा रौनियार वैश्य समाज ने धर्मशाला और मंदिर की संपत्ति की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सहरसा में रक्तदान शिविर में युवाओं ने हिस्सा लिया, जबकि चिल्ड्रेन स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी की प्रतिभा खोज परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों के शामिल होने की तैयारी है।
देखिए सहरसा की इन सभी खबरों का पूरा अपडेट सिर्फ Saharsa Now पर।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
02 October 2026 Saharsa News Today,सहरसा की हर छोटी–बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Full Bulletin
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा और आसपास के इलाकों से ज...
सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी 14 बड़ी और अहम खबरें एक साथ इस वीडियो में देखिए। शहर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में सामूहिक श्रमदान और विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प लिया। वहीं सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस ने छापेमारी कर करीब एक किलो गांजा बरामद किया है। दूसरी ओर जर्जर बिजली तार बदलने के कारण 2 अक्टूबर को मुख्य बाजार इलाके में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है।
बैजनाथपुर चौक पर ओवरब्रिज के नीचे जमा कचरे को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी है। लोग नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर करीब 200 वृद्धजनों को व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द डायलिसिस सेंटर शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआती चरण में तीन मशीनों से सेवा शुरू होने की बात कही गई है। दूसरी तरफ सौर बाजार का कला भवन लंबे समय से बदहाल है और स्थानीय लोग इसके जीर्णोद्धार की मांग कर रहे हैं। महिषी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव आयोजित हुआ। वहीं सीपीएम ने बाढ़ राहत और फसल क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। दुर्गा पूजा को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में सुरक्षा, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर बैठक हुई। सोनवर्षाराज में जोहार बिहार फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 शुरू हुआ। इसके अलावा रौनियार वैश्य समाज ने धर्मशाला और मंदिर की संपत्ति की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सहरसा में रक्तदान शिविर में युवाओं ने हिस्सा लिया, जबकि चिल्ड्रेन स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी की प्रतिभा खोज परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों के शामिल होने की तैयारी है। देखिए सहरसा की इन सभी खबरों का पूरा अपडेट सिर्फ Saharsa Now पर।
Design By Mytesta +91 9988775158




