सहरसा पुलिस का बड़ा एक्शन! चोरी की दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार बाइक बेचने पहुंचे थे आरोपी
04/09/2026 12:16 PM Total Views: 18761
सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read Also This:
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, थाना गम्हरिया, जिला मधेपुरा और आशीष कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, वार्ड नंबर 13, थाना छातापुर, जिला सुपौल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया दुर्गा मंदिर के पास से चोरी की गई थीं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक सत्यापन और कागजात की जांच के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सहरसा पुलिस का बड़ा एक्शन! चोरी की दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार बाइक बेचने पहुंचे थे आरोपी
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा में पुलिस की बड़ी कà¤...
सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़
लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, थाना गम्हरिया, जिला मधेपुरा और आशीष कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, वार्ड नंबर 13, थाना छातापुर, जिला सुपौल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया दुर्गा मंदिर के पास से चोरी की गई थीं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक सत्यापन और कागजात की जांच के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया।
Design By Mytesta +91 9988775158




