सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय आरण में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए जमीन की जांच होनी थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच

Featured Image

कर रही है। स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद जमीन विवाद और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। सहरसा जिले की अपराध, प्रशासन और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी ताजा खबरों के लिए देखते रहिए Saharsa Now।