पटना के मेदांता अस्पताल में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और जन सुराज नेता प्रशांत किशोर की अचानक मुलाकात चर्चा में है। दोनों नेता अस्पताल में भर्ती पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव का हाल जानने पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ और कुछ देर बातचीत भी हुई। दरअसल, पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में अनिल यादव पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। गोलीबारी के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशांत किशोर और पप्पू यादव अलग-अलग समय पर अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हो गई। मेदांता अस्पताल में पप्पू यादव और प्रशांत किशोर की मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच बातचीत

Featured Image

होती नजर आ रही है। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति और पटना की इस चर्चित घटना को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अनिल यादव पर फायरिंग की घटना क्या है, घटना के बाद उन्हें कहां भर्ती कराया गया, मेदांता अस्पताल में पप्पू यादव और प्रशांत किशोर की मुलाकात कैसे हुई और इस पूरे मामले में अब तक क्या अपडेट सामने आया है। वीडियो में देखिए Pappu Yadav और Prashant Kishor की Medanta Hospital Patna में हुई मुलाकात से जुड़ा पूरा अपडेट। Saharsa Now पर बिहार की हर बड़ी खबर, पटना न्यूज़, क्राइम न्यूज़, राजनीतिक गतिविधियां और ग्राउंड रिपोर्ट से जुड़े ताजा अपडेट लगातार मिलते रहेंगे।