सहरसा के महिषी में इस साल श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 19 से 21 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव से जुड़ी विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। महिषी का श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव स्थानीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। इस वर्ष भी महोत्सव को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए कई कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में पुस्तक मेला, स्मारिका प्रकाशन और सेमिनार समेत विभिन्न गतिविधियों को लेकर

Featured Image

चर्चा की गई। इस बार के Ugratara Mahotsav 2026 में एक खास पहल भी देखने को मिलेगी। महोत्सव परिसर में पहली बार विशेष Food Cart लगाए जाने की तैयारी है। इन फूड कार्ट्स पर मिथिला सहित अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यंजनों की व्यवस्था किए जाने की योजना है। इससे महोत्सव में आने वाले लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय और पारंपरिक खान-पान का स्वाद भी मिल सकेगा। महोत्सव की तारीख नवंबर में तय करने के पीछे बाढ़ और छठ पूजा को ध्यान में रखा गया है, ताकि आयोजन के दौरान लोगों की भागीदारी और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके। महिषी में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव स्थानीय कला, संस्कृति, परंपरा और धार्मिक विरासत को सामने लाने का अवसर भी बनेगा। आयोजन से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।