@Saharsanow Subscribe सुपौल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल! 4 मांगों को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन 2 0 Share Remix सुपौल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल! 4 मांगों को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन
10/09/2026 6:06 PM Total Views: 19136
सुपौल समाहरणालय गेट पर युवा कांग्रेस ने चार सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस की ओर से जिला पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के जल्द समाधान की अपील की गई।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने भूमिहीन और बेघर परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी। लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि एकमा पंचायत समेत जिले की कई पंचायतों में पात्र परिवार अब भी जमीन के पर्चे का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द भूमि संबंधी अधिकार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
Read Also This:
इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार के लिए घोषित दो लाख रुपये तक की सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। युवा कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन से पात्र महिलाओं तक सहायता राशि पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
प्रदर्शन में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन की मांग है कि पेंशन बढ़ाकर तीन से चार हजार रुपये प्रतिमाह की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत मिल सके।
वहीं जिले की जर्जर और जलजमाव वाली सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सुपौल से अख्तरुल इस्लाम की रिपोर्ट। ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
@Saharsanow Subscribe सुपौल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल! 4 मांगों को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन 2 0 Share Remix सुपौल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल! 4 मांगों को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सुपौल समाहरणालय गेट पर युवा à...
सुपौल समाहरणालय गेट पर युवा कांग्रेस ने चार सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस की ओर से जिला पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के जल्द समाधान की अपील की गई। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने भूमिहीन और बेघर परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी। लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि एकमा पंचायत समेत जिले की कई पंचायतों में पात्र परिवार अब भी जमीन के पर्चे का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द भूमि संबंधी
अधिकार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार के लिए घोषित दो लाख रुपये तक की सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। युवा कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन से पात्र महिलाओं तक सहायता राशि पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। प्रदर्शन में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन की मांग है कि पेंशन बढ़ाकर तीन से चार हजार रुपये प्रतिमाह की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत मिल सके। वहीं जिले की जर्जर और जलजमाव वाली सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सुपौल से अख्तरुल इस्लाम की रिपोर्ट। ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
Design By Mytesta +91 9988775158




