सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी 13 अहम खबरों में राजनीति, सामाजिक कार्यक्रम, प्रशासनिक कार्रवाई, हादसे और जनसुविधाओं से जुड़े कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। इस बुलेटिन में जानिए जिले और कोसी क्षेत्र की प्रमुख खबरें एक साथ। सहरसा में SIR के विरोध में CPI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और पुराने मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने की मांग रखी। वहीं सहरसा के पूजा बैंक्विट, डीबी रोड में जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर ‘नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आपदा

Featured Image

मंत्री रत्नेश सदा और जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह सहित कई लोग शामिल हुए। महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर चर्चा हुई। जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसी तरह सौर बाजार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। सोनवर्षाराज में सुरसर नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय प्रीतम कुमार के डूबने की घटना सामने आई। SDRF ने तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन नदी में गहरे गड्ढों और बालू के कारण रेस्क्यू में परेशानी की बात सामने आई। सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में बना शौचालय भवन बदहाल स्थिति में मिला। स्थानीय लोगों ने सरकारी भवनों की देखरेख और उपयोग सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सौर बाजार थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आधे दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेजा। सोनवर्षाराज के +2 कोपा विद्यालय में गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सहरसा में वैश्य समाज ने गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वच्छता और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल और बरियाही बाजार स्थित शांति मिशन एकेडमी में भी गांधी जयंती और शास्त्री जयंती कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रमंडलीय पुस्तकालय में गांधी स्मारक पर माल्यार्पण के बाद ‘रघुपति राघव राजाराम’ का सामूहिक गायन और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वहीं मधेपुरा कॉलेज में NCC कैडेटों ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। देखिए सहरसा और कोसी-मिथिला क्षेत्र की ये 13 प्रमुख खबरें एक साथ, सिर्फ Saharsa Now पर।