सहरसा और आसपास की 6 बड़ी खबरें | तेजस्वी यादव से लेकर डॉल्फिन शिकार तक सहरसा और आसपास के इलाकों से आज कई बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। सबसे पहले राघोपुर में गंगा नदी के तेज कटाव से लोगों की चिंता बढ़ गई है। कटावग्रस्त इलाकों का जायजा लेने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य तेज करने को कहा। लगातार कटाव से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं सहरसा जिले के डरहार गांव के पास कोसी नदी में डॉल्फिन के कथित शिकार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने जांच और

Featured Image

कार्रवाई शुरू की। विभाग की टीम ने मृत डॉल्फिन बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि मामले में मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। डॉल्फिन संरक्षण को लेकर क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई गई है। सिमरी बख्तियारपुर में सावन की अंतिम और चौथी सोमवारी को लेकर डाक बम और कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुंगेर के छर्रापट्टी के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा और सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही। इसके अलावा सहरसा के रौनियार वैश्य धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। वहीं खजुरी में ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया