अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब! डाक बम और कांवरियों का जत्था मुंगेर रवाना | Simri Bakhtiyarpur News
23/08/2026 1:33 PM Total Views: 9139
सावन की अंतिम एवं चौथी सोमवारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में डाक बम और कांवरियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रंग-बिरंगे वस्त्रों में सज-धजकर सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। महिला, पुरुष और बच्चों सहित डाक बम एवं कांवरियों के कई जत्थे विभिन्न ट्रेनों से मुंगेर के छर्रापट्टी के लिए रवाना हुए।
श्रद्धालुओं के स्टेशन पहुंचने से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। चारों ओर बोल बम के जयकारे गूंजते रहे और कांवरिया उत्साह के साथ ट्रेन में सवार होते नजर आए। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए अपनी धार्मिक यात्रा पर निकले।
Read Also This:
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी स्टेशन परिसर में तैनात रही। सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। वहीं जीआरपी एसआई मोहम्मद रहीश सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
इसके अलावा नगर परिषद के कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। स्काउट गाइड की टीम ने श्रद्धालुओं की सहायता करने और स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी के बीच डाक बम और कांवरियों का जत्था शांतिपूर्ण तरीके से मुंगेर के लिए रवाना हुआ।
इस वीडियो में देखिए सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का भक्तिमय माहौल, डाक बम और कांवरियों का उत्साह तथा सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तस्वीर।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब! डाक बम और कांवरियों का जत्था मुंगेर रवाना | Simri Bakhtiyarpur News
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सावन की अंतिम एवं चौथी सोमवा...
सावन की अंतिम एवं चौथी सोमवारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में डाक बम और कांवरियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रंग-बिरंगे वस्त्रों में सज-धजकर सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। महिला, पुरुष और बच्चों सहित डाक बम एवं कांवरियों के कई जत्थे विभिन्न ट्रेनों से मुंगेर के छर्रापट्टी के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के स्टेशन पहुंचने से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। चारों ओर बोल बम के जयकारे गूंजते रहे और कांवरिया उत्साह के साथ ट्रेन में सवार होते नजर आए। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए अपनी
धार्मिक यात्रा पर निकले। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी स्टेशन परिसर में तैनात रही। सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। वहीं जीआरपी एसआई मोहम्मद रहीश सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। स्काउट गाइड की टीम ने श्रद्धालुओं की सहायता करने और स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी के बीच डाक बम और कांवरियों का जत्था शांतिपूर्ण तरीके से मुंगेर के लिए रवाना हुआ। इस वीडियो में देखिए सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का भक्तिमय माहौल, डाक बम और कांवरियों का उत्साह तथा सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तस्वीर।
Design By Mytesta +91 9988775158




