कोसी-बिहार की 10 बड़ी खबरें: नशा मुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई से कोसी कटाव तक | बड़ी अपडेट
23/08/2026 12:22 PM Total Views: 9140
कोसी और बिहार क्षेत्र से आज की 10 बड़ी खबरों में नशा मुक्त अभियान, शिक्षा, राजनीति, सामाजिक गतिविधियों, कोसी कटाव और विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई हैं।
सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में चल रहे नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 8 से 21 अगस्त के बीच भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Read Also This:
वहीं सहरसा में वित्त रहित शिक्षकों और कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल और शिक्षकों ने अलग-अलग प्रदर्शन किए। शिक्षकों ने सरकारीकरण, नियमित वेतन, समान काम के बदले समान वेतन और बकाया राशि के भुगतान की मांग उठाई।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
सहरसा में नाई संघ द्वारा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर का अभिनंदन किया गया। दूसरी ओर, नौहट्टा प्रखंड के डेरहार पंचायत स्थित शीतली महादलित टोला में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है, जहां कई घर नदी में विलीन हो गए हैं।
सिमरी बख्तियारपुर में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और मां कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
इधर मधेपुरा विद्युत रेल इंजन कारखाने ने 12 हजार हॉर्स पावर का 650वां इलेक्ट्रिक इंजन तैयार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सहरसा जिला स्कूल में स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम की भी शुरुआत हुई, जिसके तहत विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इसके अलावा समस्तीपुर में हुई संगठनात्मक बैठक में मानस मिश्रा को बजरंग दल सहरसा का जिला संयोजक बनाया गया। वहीं समाजसेवी स्व. मुरारी प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बिहार और कोसी क्षेत्र की इन सभी 10 बड़ी खबरों की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। सहरसा और आसपास की हर ताजा खबर के लिए Saharsa Now से जुड़े रहें, वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कोसी-बिहार की 10 बड़ी खबरें: नशा मुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई से कोसी कटाव तक | बड़ी अपडेट
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: कोसी और बि...
कोसी और बिहार क्षेत्र से आज की 10 बड़ी खबरों में नशा मुक्त अभियान, शिक्षा, राजनीति, सामाजिक गतिविधियों, कोसी कटाव और विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई हैं। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में चल रहे नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 8 से 21 अगस्त के बीच भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सहरसा में वित्त रहित शिक्षकों और कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल और शिक्षकों ने अलग-अलग प्रदर्शन किए। शिक्षकों ने सरकारीकरण,
नियमित वेतन, समान काम के बदले समान वेतन और बकाया राशि के भुगतान की मांग उठाई। सहरसा में नाई संघ द्वारा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर का अभिनंदन किया गया। दूसरी ओर, नौहट्टा प्रखंड के डेरहार पंचायत स्थित शीतली महादलित टोला में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है, जहां कई घर नदी में विलीन हो गए हैं। सिमरी बख्तियारपुर में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और मां कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इधर मधेपुरा विद्युत रेल इंजन कारखाने ने 12 हजार हॉर्स पावर का 650वां इलेक्ट्रिक इंजन तैयार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सहरसा जिला स्कूल में स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम की भी शुरुआत हुई, जिसके तहत विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा समस्तीपुर में हुई संगठनात्मक बैठक में मानस मिश्रा को बजरंग दल सहरसा का जिला संयोजक बनाया गया। वहीं समाजसेवी स्व. मुरारी प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बिहार और कोसी क्षेत्र की इन सभी 10 बड़ी खबरों की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। सहरसा और आसपास की हर ताजा खबर के लिए Saharsa Now से जुड़े रहें, वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
Design By Mytesta +91 9988775158




