बिहार और कोसी क्षेत्र से आज की बड़ी खबरों में कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। बेतिया में छठी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा धमाहरा घाट स्थित प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सांसद सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों के दौरे पर निकले और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं तथा विकास कार्यों की जानकारी ली।

Featured Image

सहरसा में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कुमार आशीष ने साइबर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा की गई और अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने साइबर पोर्टल के माध्यम से आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इधर सहरसा में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है। निजी कोचिंग संस्थानों के सहयोग से विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सोनवर्षाराज के खजुराहा गांव में लापता छह वर्षीय पीयूष कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई है। बिहार और सहरसा की इन सभी बड़ी खबरों की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। ऐसी ही ताजा खबरों के लिए Saharsa Now से जुड़े रहें, वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।