18 August 2026 Saharsa News Today | सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Full Bulletin
18/08/2026 1:49 PM Total Views: 5116
सहरसा होकर पटना-पूर्णिया के बीच नई नाइट स्पेशल ट्रेन शुरू होने से कोसी-सीमांचल के यात्रियों में खुशी का माहौल है वही 17 अगस्त से पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के लिए परिचालन शुरू हुआ है। सहरसा में ट्रेन सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी और 30 मिनट रुकेगी। वही सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ताबिश मेहर ने इसका श्रेय पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेन शुरू होने से यात्रियों के साथ कोशी और सीमांचल के व्यापारियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। लंबे समय से इसकी मांग थी, जिसे सांसद पप्पू यादव ने गंभीरता से लेते हुए पूरा करवाने में अहम भूमिका निभाई।
Story 2
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध मिनी बाबा मटेश्वर धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुंगेर के छर्रा पट्टी से गंगाजल लेकर पहुंचे डाक बम, कांवरिया, महिला, पुरुष, दिव्यांग और बच्चे कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सीहाग ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर परिसर और कांवरिया मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सेवा दलों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, फल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं
Story 3
सौर बाजार के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित हनुमान नगर में युवा वर्षों से पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। कई युवा सफलता भी हासिल कर चुके हैं, लेकिन खेल मैदान की बदहाल स्थिति और शाम होते ही अंधेरा होने से परेशानी बढ़ गई है। प्रशिक्षण सामग्री रखने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। युवाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
Story 4
सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में जिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रत्नेश सादा उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, पार्टी को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के निर्देश भी दिए गए। वहीं, कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
Story 5
सहरसा बस्ती स्थित उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडातोलन को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड 28 निवासी मो. मंसूर आलम ने डीएम, एसडीओ और शिक्षा विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी विद्यालय में नियमानुसार प्रधानाध्यापक या उनकी अनुपस्थिति में किसी शिक्षक द्वारा झंडातोलन किया जाना चाहिए। इसके बावजूद 15 अगस्त को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. कौसर ने झंडातोलन किया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Story 6
सावन की तीसरी सोमवारी पर सिमरी बख्तियारपुर के चकभरो स्थित बाबा भुवनेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मुंगेर के छर्रा पट्टी से गंगाजल लेकर श्रद्धालु पैदल जयकारे लगाते हुए धाम पहुंचे। सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं ने दूध, बेलपत्र और गंगाजल से शिवलिंग की पूजा कर मन्नतें मांगी। धार्मिक न्यास समिति व ग्रामीणों ने रोशनी, शरबत, गर्म पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि बाबा भुवनेश्वर की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Story 7
सहरसा के राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ के मैथिली अनुवाद को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. गुलरेज रौशन रहमान ने मैथिली अनुवादक अरविन्द कुमार मिश्र ‘नीरज’ को पाग, चादर, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने मैथिली भाषा के विकास में उनके योगदान की सराहना की। नीरज ने सम्मान के लिए महाविद्यालय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
Story 8
मधेपुरा BNMU के स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। STET-2026 का आवेदन शुरू हो चुका है, लेकिन अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से छात्र चिंतित हैं। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की और कुलपति कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण कुमार झा ने जल्द परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया।
Story 9
सहरसा 15 सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ की सहरसा इकाई ने धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी दीपेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा ने किया। उन्होंने बताया कि संघ के आह्वान पर देशभर के सभी जिलों में प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा वित्त मंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर रामप्रताप कुमार, रोहित कुमार सहित संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Story 10
सहरसा में अधिवक्ता सह युवा नेता शमशेर खान ने सहरसा बस्ती स्थित उर्दू मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया और शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशामुक्ति अभियान के तहत बच्चों के बैग और पॉकेट की नियमित जांच करने का अनुरोध किया, ताकि बच्चे नशे जैसी बुराई से दूर रहें। शमशेर खान ने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाना सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
Story 11
सहरसा के कहरा बेल्हा टोल, वार्ड नंबर 10 में स्वतंत्रता दिवस पर रेनू शिक्षा निकेतन स्कूल का उद्घाटन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद बच्चों ने गीत, संगीत और नाटक प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। संस्थापक इंजीनियर राजेश रंजन ने बताया कि विद्यालय में प्ले से आठवीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित जांच परीक्षा, अलग बैच, अनुशासन, संस्कार और हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है। अतिथियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
18 August 2026 Saharsa News Today | सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Full Bulletin
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा होकर पटना-पूर्णिया के बीच नई नाइ...
सहरसा होकर पटना-पूर्णिया के बीच नई नाइट स्पेशल ट्रेन शुरू होने से कोसी-सीमांचल के यात्रियों में खुशी का माहौल है वही 17 अगस्त से पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के लिए परिचालन शुरू हुआ है। सहरसा में ट्रेन सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी और 30 मिनट रुकेगी। वही सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ताबिश मेहर ने इसका श्रेय पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेन शुरू होने से यात्रियों के साथ कोशी और सीमांचल के व्यापारियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। लंबे समय से इसकी मांग थी, जिसे सांसद पप्पू यादव ने गंभीरता से लेते हुए पूरा करवाने में अहम भूमिका निभाई। Story 2
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध मिनी बाबा मटेश्वर धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुंगेर के छर्रा पट्टी से गंगाजल लेकर पहुंचे डाक बम, कांवरिया, महिला, पुरुष, दिव्यांग और बच्चे कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सीहाग ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर परिसर और कांवरिया मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सेवा दलों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, फल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं Story 3 सौर बाजार के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित हनुमान नगर में युवा वर्षों से पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। कई युवा सफलता भी हासिल कर चुके हैं, लेकिन खेल मैदान की बदहाल स्थिति और शाम होते ही अंधेरा होने से परेशानी बढ़ गई है। प्रशिक्षण सामग्री रखने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। युवाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। Story 4 सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में जिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रत्नेश सादा उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, पार्टी को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के निर्देश भी दिए गए। वहीं, कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। Story 5 सहरसा बस्ती स्थित उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडातोलन को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड 28 निवासी मो. मंसूर आलम ने डीएम, एसडीओ और शिक्षा विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी विद्यालय में नियमानुसार प्रधानाध्यापक या उनकी अनुपस्थिति में किसी शिक्षक द्वारा झंडातोलन किया जाना चाहिए। इसके बावजूद 15 अगस्त को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. कौसर ने झंडातोलन किया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। Story 6 सावन की तीसरी सोमवारी पर सिमरी बख्तियारपुर के चकभरो स्थित बाबा भुवनेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मुंगेर के छर्रा पट्टी से गंगाजल लेकर श्रद्धालु पैदल जयकारे लगाते हुए धाम पहुंचे। सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं ने दूध, बेलपत्र और गंगाजल से शिवलिंग की पूजा कर मन्नतें मांगी। धार्मिक न्यास समिति व ग्रामीणों ने रोशनी, शरबत, गर्म पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि बाबा भुवनेश्वर की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। Story 7 सहरसा के राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ के मैथिली अनुवाद को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. गुलरेज रौशन रहमान ने मैथिली अनुवादक अरविन्द कुमार मिश्र ‘नीरज’ को पाग, चादर, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने मैथिली भाषा के विकास में उनके योगदान की सराहना की। नीरज ने सम्मान के लिए महाविद्यालय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। Story 8 मधेपुरा BNMU के स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। STET-2026 का आवेदन शुरू हो चुका है, लेकिन अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से छात्र चिंतित हैं। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की और कुलपति कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण कुमार झा ने जल्द परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया। Story 9 सहरसा 15 सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ की सहरसा इकाई ने धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी दीपेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा ने किया। उन्होंने बताया कि संघ के आह्वान पर देशभर के सभी जिलों में प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा वित्त मंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर रामप्रताप कुमार, रोहित कुमार सहित संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। Story 10 सहरसा में अधिवक्ता सह युवा नेता शमशेर खान ने सहरसा बस्ती स्थित उर्दू मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया और शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशामुक्ति अभियान के तहत बच्चों के बैग और पॉकेट की नियमित जांच करने का अनुरोध किया, ताकि बच्चे नशे जैसी बुराई से दूर रहें। शमशेर खान ने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाना सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। Story 11 सहरसा के कहरा बेल्हा टोल, वार्ड नंबर 10 में स्वतंत्रता दिवस पर रेनू शिक्षा निकेतन स्कूल का उद्घाटन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद बच्चों ने गीत, संगीत और नाटक प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। संस्थापक इंजीनियर राजेश रंजन ने बताया कि विद्यालय में प्ले से आठवीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित जांच परीक्षा, अलग बैच, अनुशासन, संस्कार और हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है। अतिथियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Design By Mytesta +91 9988775158




