सहरसा सदर थाना पहुंचे SP विक्रम सिहाग, फाइलों की जांच कर दिए सख्त निर्देश   सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग अचानक सदर थाना पहुंचे, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। एसपी के अचानक निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

Featured Image

निरीक्षण के दौरान एसपी विक्रम सिहाग ने सदर थाना की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना में रखी गई महत्वपूर्ण फाइलों, लंबित मामलों, केस डायरी और पुलिस रिकॉर्ड की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से मामलों की प्रगति की जानकारी भी ली। एसपी ने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आम लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय दिलाना है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहना होगा। उन्होंने गश्ती व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के इस औचक निरीक्षण को पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में भी सक्रियता बढ़ गई है। सहरसा पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।