Story 1 सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की अलहे सुबह समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर (63344) के इंजन और एक बोगी में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुआं उठते ही यात्री ट्रेन से उतरकर सुरक्षित स्थानों पर भागे। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी खराबी की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। Story 2

Featured Image

सहरसा के राजकीय पॉलिटेक्निक के सेमिनार हॉल में बिहार सरकार के "नई उम्मीद–एक बेहतर कल" अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति एवं राजयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था के कर्नल रविशंकर और पूनम दीदी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास और राजयोग के महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ मानसिक और नैतिक विकास भी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्त रहने, दूसरों को प्रेरित करने तथा अनुशासित, सकारात्मक और स्वस्थ जीवन अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। Story 3 पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर.एन. साह चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता भगवा गमछा पहनकर खुद को सनातनी बताते नजर आए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने पप्पू यादव की सुरक्षा, कथित साजिश की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सनातन और भगवा किसी एक दल की जागीर नहीं है तथा सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। Story 4 भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि आरोपी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना पर भवानीपुर थाना क्षेत्र के जेपी कॉलेज के पास से उसे दबोचा गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Story 5 श्रावणी मेले में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला, जहां मुजफ्फरपुर के मिथिलेश कुमार अपनी दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म की मनोकामना पूरी होने पर यह संकल्प लिया था। बच्ची की सुविधा के लिए डोली में पंखा, लाइट और सोलर व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु इस अनोखी यात्रा की सराहना करते हुए इसे बेटियों के सम्मान और आस्था का प्रेरक संदेश बता रहे हैं। Story 6 सावन की पहली सोमवारी पर नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर स्थित देवनवन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों शिवभक्त मुंगेर के छरापट्टी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समाजसेवी मन्नु रिस्की सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। Story 7 सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान और स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन से पूर्व दोनों नेताओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। मंत्री ने बाबा मटेश्वर धाम को महत्वपूर्ण धार्मिक धरोहर बताते हुए इसके विकास का भरोसा दिया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका श्रद्धा झा ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि मेले में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रहीं।