Story 1 इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राज्य प्रवक्ता डॉ. धनोज कुमार ने सहरसा विधायक ई.आई.पी. गुप्ता की वायरल तस्वीर मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल तस्वीर एआई तकनीक से तैयार या एडिट की गई है और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। डॉ. कुमार के अनुसार, इस मामले में करीब 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। इसमें यूट्यूब चैनल संचालक, फेसबुक और व्हाट्सएप पर तस्वीर साझा करने वाले तथा जमुई के कई सोशल मीडिया हैंडलर शामिल हैं।

Featured Image

Story 2 सहरसा जिले के समदा गांव निवासी उमेश कुमार ने भारतीय सेना में 22 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद जब अपने गांव वापसी की, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात रहकर उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया और कर्तव्य निभाया। सेवानिवृत्ति के बाद गांव पहुंचने पर बैंड-बाजे, फूल-मालाओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सम्मान पाकर उमेश कुमार भावुक हो गए। यह स्वागत देश के वीर जवानों के प्रति लोगों के सम्मान को दर्शाता है। Story 3 श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार को मुंगेर के छर्रा पट्टी गंगा घाट से जल लेकर आने वाले डाक बम, साधारण कांवरिया और मोटरसाइकिल बम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक कुमार राय और नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। माठा मोड़ से गोरगामा रेलवे ढाला, सेनीटोला चौक और पुरानी बाजार तक व्यवस्था का जायजा लिया गया। यातायात सुचारू रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। Story 4 सौर बाजार सीएचसी में एक बार फिर विवाद का मामला सामने आया है। बखरी गांव निवासी साधु चरण पासवान ने एक जीएन पर दवा देने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए सीएचसी प्रभारी को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी सीएचसी कर्मियों पर कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात कही जा रही है। सीएचसी प्रभारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। Story 5 सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के कांप पूर्वी पंचायत अंतर्गत ठेंगहा गांव में रविवार को हुई वज्रपात की घटना में दो भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मातम छा गया। पशुपालक सोफिंदर यादव और रोबिंद यादव ने बताया कि बारिश के दौरान वज्रपात से बंधी हुई दोनों भैंसों की मौत हुई, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार का भरण-पोषण पशुपालन से चलता था। घटना की सूचना अंचलाधिकारी और थाना को दे दी गई है। Story 6 सहरसा के पंचगछिया के पटोरी स्थित राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में नशा मुक्त युवा फोरम विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य अनमोल चौधरी ने नशे के दुष्प्रभाव और शिक्षा-संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी तृप्ति जेन और अन्य वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर जागरूक समाज निर्माण की अपील की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। Story 7 कोशी क्षेत्रीय दिव्यांग आवासीय मध्य विद्यालय, पटुआहा में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार शाह ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पैनल अधिवक्ता विकास चंद्र राय ने दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी दी। संस्थान अध्यक्ष मोहन कुमार ने दिव्यांगजनों की समस्याओं और योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र भी सौंपा गया। Story 8 सहरसा के आरएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 द्वारा “नशा मुक्त युवा और विकसित भारत” अभियान के तहत नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों और छात्रों ने देखा। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. गुलरेज रौशन रहमान ने नशे को शारीरिक और मानसिक नुकसान पहुंचाने वाला बताया। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. इन्द्रकांत झा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने की अपील की। Story 9 सहरसा के नया बाजार स्थित भारती मंडन संयुक्त विद्यार्थी शाखा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक आदर्श कुमार के संचालन में विभिन्न गतिविधियां हुईं। बौद्धिक जिला सेवा प्रमुख डॉ. मुरारी कुमार ने सनातन संस्कृति, भगवा ध्वज और संघ की परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक गुरु दक्षिणा के रूप में अपनी क्षमता अनुसार राशि समर्पित करते हैं। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे। Story 10 सावन की पहली सोमवारी के साथ ही मिथिलांचल की नवविवाहिताओं का पारंपरिक पर्व मधुश्रावणी भी शुरू हो गया है। ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान एवं फाउंडेशन के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि इस वर्ष मधुश्रावणी पर्व की शुरुआत सावन कृष्ण पक्ष पंचमी से हुई है, जिसका समापन 15 अगस्त को होगा। इस दौरान नवविवाहिताएं शिव-पार्वती और माता विषहरा की पूजा कर पति की लंबी आयु व सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। Story 11 ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का 17वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन रजनीश रंजन, रेडियो ईस्ट एन वेस्ट की महानिदेशिका मनीषा रंजन और प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। रजनीश रंजन ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रशिक्षण के साथ संस्कृति और संस्कार का संवाहक रहा है। मौके पर बीएड सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के नए सत्र का इंडक्शन मीट के साथ शुभारंभ किया गया। story 12 सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में सावन के प्रथम रविवार को सहरसा सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश (जुवेनाइल) पीयूष पायल और एसडीजेएम ऋषभ कुमार ने पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। आचार्य पंडित साकेत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद मटेश्वर धाम न्यास समिति की ओर से दोनों न्यायाधीशों को पाग, चादर और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। combind kar ke do ek sath sab