सुपौल: जगतपुर गांव की बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश
01/08/2026 6:54 PM Total Views: 9194
सुपौल: 8 वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, युवा कांग्रेस नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सुपौल: जिले के सदर प्रखंड स्थित जगतपुर गांव के वार्ड संख्या-9 में पिछले आठ वर्षों से जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला पदाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को लक्ष्मण कुमार झा ने जगतपुर गांव पहुंचकर सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सड़क की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की।
Read Also This:
ग्रामीणों के अनुसार, करीब आठ वर्षों से सड़क की मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ है। जगह-जगह जलजमाव, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं तथा लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
निरीक्षण के बाद लक्ष्मण कुमार झा ने जिला पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सड़क का नालायुक्त ऊंचाईकरण कर जल्द निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का मामला नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
रिपोर्ट: अख्तरुल इस्लाम, सुपौल | Saharsa Now
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सुपौल: जगतपुर गांव की बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सुपौल: 8 वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर ...
सुपौल: 8 वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, युवा कांग्रेस नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन सुपौल: जिले के सदर प्रखंड स्थित जगतपुर गांव के वार्ड संख्या-9 में पिछले आठ वर्षों से जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला पदाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को लक्ष्मण कुमार झा ने जगतपुर गांव पहुंचकर सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सड़क की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों के अनुसार, करीब आठ वर्षों से सड़क की मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ है। जगह-जगह जलजमाव, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं तथा लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। निरीक्षण के बाद लक्ष्मण कुमार झा ने जिला पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सड़क का नालायुक्त ऊंचाईकरण कर जल्द निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का मामला नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। रिपोर्ट: अख्तरुल इस्लाम, सुपौल | Saharsa Now
Design By Mytesta +91 9988775158




