29 July 2026 Saharsa News Today | सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर, Full Bulletin
29/07/2026 12:42 PM Total Views: 2341
Story 1
यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के पहले चरण में सहरसा के बंगाली बाजार से थाना चौक को जोड़ने वाली एप्रोच रोड लगभग तैयार हो गई है। निर्माण एजेंसी ने इसे रेलवे को सौंप दिया है और जल्द ही परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद वर्षों पुराने बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या-31 को बंद किया जाएगा। रेलवे ट्रैक किनारे सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। समस्तीपुर रेल मंडल निर्माण कार्य की निगरानी कर रहा है। एप्रोच रोड के चालू होने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Story 2
ऑपरेशन मुस्कान फेज-09 के तहत सहरसा पुलिस ने 103 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वापस किए। अब तक अभियान के तहत कुल 528 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 91 लाख 9 हजार 454 रुपये है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
Story 3
सहरसा रेलवे सुरक्षा बल ने सहरसा जंक्शन से 45 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद सिरप की कुल कीमत 7,785 रुपये बताई गई है। आरपीएफ और मद्य निषेध थाना की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर जांच कर रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में एक युवक को प्लास्टिक बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान मधेपुरा जिले के भरत कुमार के रूप में हुई। तलाशी में बैग से प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए मद्य निषेध थाना को सौंप दिया गया।
Story 4
छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बीडीओ पर हुए हमले के विरोध में नौहट्टा बीडीओ प्रिया भारती ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के बीडीओ यह विरोध जता रहे हैं। संघ ने अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड सहित सुरक्षा उपकरण और ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की है। छपरा घटना में घायल बीडीओ का इलाज पटना में चल रहा है।
Story 5
सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला वार्ड-17 से लापता दो सगी बहनों की बरामदगी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने धरना दिया। 14 वर्षीय चांदनी कुमारी और 6 वर्षीय राधिका कुमारी शुक्रवार शाम रानीबाग बाजार श्रृंगार का सामान खरीदने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद चौथे दिन तक कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। मां फूलो देवी रो-रोकर बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रही हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है
Story 6
सहरसा जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों, सन्निहित राशि, वारंट और नोटिस की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को लंबित वादों की नियमित सुनवाई कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने गिरफ्तारी और कुर्की वारंट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी, एसडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Story 7
महिषी थाना क्षेत्र के वीरवार गांव में खेत के रास्ते को लेकर विवाद में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कुणाल पासवान को महिषी सीएचसी से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रास्ते के विवाद में मुलायम यादव, संजय यादव, विक्रम यादव सहित अन्य लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Story 8
सहरसा एमएलटी कॉलेज खेल मैदान में दो दिवसीय श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। शिवशक्ति योगपीठ के जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अतिथियों ने स्वामी जी का स्वागत किया। महोत्सव में भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, प्रसाद, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। देश-विदेश से हजारों भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।
Story 9
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है बिहार सरकार के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सहरसा के तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 को राजकीय आईटीआई, सहरसा में एन.टी.टी.एफ. द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 200 ट्रेनी पदों पर भर्ती होगी। 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण, 18 से 25 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई में नियुक्ति मिलेगी। वेतन ₹19,710 से ₹20,412 प्रतिमाह रहेगा तथा निःशुल्क हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह रोजगार शिविर पूर्णतः निःशुल्क है।
Story 10
सौर बाजार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने नए पदाधिकारियों को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय पार्टी है। समारोह में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Story 11
नगर पंचायत सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान में नाग पंचमी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार यहां करीब 110 वर्षों से मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष 17 और 18 अगस्त को लगने वाले मेले में वृंदावन के कलाकार धार्मिक नाटक प्रस्तुत करेंगे। मेले में श्रृंगार, मिठाई की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
29 July 2026 Saharsa News Today | सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर, Full Bulletin
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: Story 1 यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के पहले चरण ...
Story 1 यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के पहले चरण में सहरसा के बंगाली बाजार से थाना चौक को जोड़ने वाली एप्रोच रोड लगभग तैयार हो गई है। निर्माण एजेंसी ने इसे रेलवे को सौंप दिया है और जल्द ही परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद वर्षों पुराने बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या-31 को बंद किया जाएगा। रेलवे ट्रैक किनारे सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। समस्तीपुर रेल मंडल निर्माण कार्य की निगरानी कर रहा है। एप्रोच रोड के चालू होने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Story 2 ऑपरेशन मुस्कान फेज-09 के तहत सहरसा पुलिस ने 103 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वापस किए। अब तक अभियान के तहत कुल 528 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 91 लाख 9 हजार 454 रुपये है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। Story 3 सहरसा रेलवे सुरक्षा बल ने सहरसा जंक्शन से 45 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद सिरप की कुल कीमत 7,785 रुपये बताई गई है। आरपीएफ और मद्य निषेध थाना की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर जांच कर रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में एक युवक को प्लास्टिक बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान मधेपुरा जिले के भरत कुमार के रूप में हुई। तलाशी में बैग से प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए मद्य निषेध थाना को सौंप दिया गया। Story 4 छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बीडीओ पर हुए हमले के विरोध में नौहट्टा बीडीओ प्रिया भारती ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के बीडीओ यह विरोध जता रहे हैं। संघ ने अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड सहित सुरक्षा उपकरण और ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की है। छपरा घटना में घायल बीडीओ का इलाज पटना में चल रहा है। Story 5 सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला वार्ड-17 से लापता दो सगी बहनों की बरामदगी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने धरना दिया। 14 वर्षीय चांदनी कुमारी और 6 वर्षीय राधिका कुमारी शुक्रवार शाम रानीबाग बाजार श्रृंगार का सामान खरीदने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद चौथे दिन तक कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। मां फूलो देवी रो-रोकर बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रही हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है Story 6 सहरसा जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों, सन्निहित राशि, वारंट और नोटिस की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को लंबित वादों की नियमित सुनवाई कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने गिरफ्तारी और कुर्की वारंट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी, एसडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Story 7 महिषी थाना क्षेत्र के वीरवार गांव में खेत के रास्ते को लेकर विवाद में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कुणाल पासवान को महिषी सीएचसी से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रास्ते के विवाद में मुलायम यादव, संजय यादव, विक्रम यादव सहित अन्य लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Story 8 सहरसा एमएलटी कॉलेज खेल मैदान में दो दिवसीय श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। शिवशक्ति योगपीठ के जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अतिथियों ने स्वामी जी का स्वागत किया। महोत्सव में भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, प्रसाद, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। देश-विदेश से हजारों भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। Story 9 जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है बिहार सरकार के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सहरसा के तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 को राजकीय आईटीआई, सहरसा में एन.टी.टी.एफ. द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 200 ट्रेनी पदों पर भर्ती होगी। 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण, 18 से 25 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई में नियुक्ति मिलेगी। वेतन ₹19,710 से ₹20,412 प्रतिमाह रहेगा तथा निःशुल्क हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह रोजगार शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। Story 10 सौर बाजार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने नए पदाधिकारियों को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय पार्टी है। समारोह में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Story 11 नगर पंचायत सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान में नाग पंचमी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार यहां करीब 110 वर्षों से मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष 17 और 18 अगस्त को लगने वाले मेले में वृंदावन के कलाकार धार्मिक नाटक प्रस्तुत करेंगे। मेले में श्रृंगार, मिठाई की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।
Design By Mytesta +91 9988775158





