“दो कमरों में कैद 489 छात्राओं का भविष्य, बारिश में टपकती छत बनी पढ़ाई की
22/07/2026 1:34 PM Total Views: 5221
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
“दो कमरों में कैद 489 छात्राओं का भविष्य, बारिश में टपकती छत बनी पढ़ाई की
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: ...
सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के सरबेला स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। विद्यालय में कुल 489 छात्राएं नामांकित हैं और पढ़ाई के लिए 24 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन विडंबना यह है कि पूरे विद्यालय का संचालन केवल दो कमरों में किया जा रहा है। पर्याप्त कक्ष नहीं होने के कारण एक साथ कई कक्षाओं का संचालन करना पड़ता है, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई छात्राओं को बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। स्थिति बारिश के मौसम में और भी खराब हो जाती है। विद्यालय परिसर में बन रहा तीन मंजिला भवन लंबे समय से अधूरा पड़ा है। तीसरी मंजिल का निर्माण पूरा नहीं
होने के कारण बारिश का पानी वहीं जमा हो जाता है और उसका रिसाव दूसरी मंजिल के कमरों की छत से होने लगता है। छत टपकने के कारण कक्षाओं का संचालन बाधित होता है और छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार गौरव ने बताया कि भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने, अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया है। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इधर, स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि अधूरे भवन का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए और विद्यालय में पर्याप्त कक्षों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके और उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।
Design By Mytesta +91 9988775158




