गुंडा टैक्स पर सम्राट चौधरी का कड़ा प्रहार 🔥
बिहार में गुंडा टैक्स को लेकर सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुले मंच से डर और दबंगई के सहारे चल रहे कथित गुंडा टैक्स के कारोबार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में अब किसी भी कीमत पर भय और वसूली की राजनीति नहीं चलेगी। सम्राट चौधरी ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
