गरीब मरीजों के शोषण पर नहीं होगी कोई समझौता: विधायक आई. पी. गुप्ता Saharsa Now गरीब मरीजों के शोषण पर नहीं होगी कोई समझौता: विधायक आई. पी. गुप्ता सहरसा में विधायक आई. पी. गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गरीब मरीजों के शोषण पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के नाम पर हो रहे अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर, पारदर्शी और सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अस्पताल या कर्मी द्वारा लापरवाही या शोषण की शिकायत मिली, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
