जल-नल योजना के पंप ऑपरेटरों की हुंकार: समय पर वेतन और सुविधाओं की मांग तेज
06/10/2026 6:12 PM Total Views: 3439
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बलवा हाट थाना क्षेत्र के अंधरी गांव के समीप की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधरी गांव के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे भवेश कुमार और बाइक के पीछे बैठे कुलदीप कुमार घायल हो गए।
Read Also This:
घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल दोनों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
घायल कुलदीप कुमार ने बताया कि बाइक भवेश कुमार चला रहे थे और वह पीछे बैठे हुए थे। कुलदीप कुमार जलेई थाना क्षेत्र के निर्जा गांव निवासी अर्जुन सादा के पुत्र बताए गए हैं, जबकि भवेश कुमार महिषी थाना क्षेत्र के निवासी वकील सादा के पुत्र बताए गए हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। सड़क पर वाहन को बचाने के दौरान बाइक कैसे अनियंत्रित हुई और दुर्घटना की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जानकारी भी सामने आने का इंतजार है।
सिमरी बख्तियारपुर से चंदन पासवान की रिपोर्ट।
सड़क सुरक्षा और सहरसा जिले की हर बड़ी स्थानीय खबर के लिए Saharsa Now से जुड़े रहें। वीडियो को Like, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जल-नल योजना के पंप ऑपरेटरों की हुंकार: समय पर वेतन और सुविधाओं की मांग तेज
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा...
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बलवा हाट थाना क्षेत्र के अंधरी गांव के समीप की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधरी गांव के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे भवेश कुमार और बाइक के पीछे बैठे कुलदीप कुमार घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल दोनों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। घायल कुलदीप कुमार ने बताया कि बाइक भवेश कुमार चला रहे थे और वह पीछे बैठे हुए थे। कुलदीप कुमार जलेई थाना क्षेत्र के निर्जा गांव निवासी अर्जुन सादा के पुत्र बताए गए हैं, जबकि भवेश कुमार महिषी थाना क्षेत्र के निवासी वकील सादा के पुत्र बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। सड़क पर वाहन को बचाने के दौरान बाइक कैसे अनियंत्रित हुई और दुर्घटना की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जानकारी भी सामने आने का इंतजार है। सिमरी बख्तियारपुर से चंदन पासवान की रिपोर्ट। सड़क सुरक्षा और सहरसा जिले की हर बड़ी स्थानीय खबर के लिए Saharsa Now से जुड़े रहें। वीडियो को Like, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें।
Design By Mytesta +91 9988775158




