सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी आज की 12 बड़ी खबरों में प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, खेल, अपराध और जनसमस्याओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। दुर्गा पूजा को लेकर सहरसा प्रशासन अलर्ट है। सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। पुलिस ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की। बनमा ईटहरी के घोरदौड़ चौक पर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जांच और पात्र लाभुकों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की।

Featured Image

एसएनएस आरकेएस महाविद्यालय में नवनिर्मित वर्गकक्ष और खेल मैदान की दर्शक दीर्घा का उद्घाटन हुआ। बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति ने पुराने जर्जर भवन को हटाकर नया भवन बनाने का निर्देश दिया। नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में जलजमाव से राहत के लिए नाला निर्माण शुरू कराया गया है। वहीं सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान के पास सड़क पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। गंडोल चौक पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे सौरबाजार के समदा में पार्टी नेता स्वर्गीय बिंदेश्वरी मेहता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। सहरसा में भारत खेलो फुटबॉल सीजन-6 के ट्रायल में करीब 15 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्ग के 18 खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन के लिए किया जाएगा। एमएलटी कॉलेज में प्रतियोगिता परीक्षा में 40 स्कूलों के करीब 2500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बलवाहाट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मछली कारोबारी से 25 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। चंदौर पूर्वी पंचायत में खराब पड़े सरकारी जिम को लेकर लोगों ने मरम्मत की मांग की है। वहीं बिहार इप्टा के नाट्योत्सव में बेरोजगारी, पलायन और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर नाटकों की प्रस्तुति हुई। सहरसा के सराही रोड पर पहली बार डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ हुआ, जहां बच्चों और परिवारों के लिए कई मनोरंजक झूले और आकर्षण मौजूद हैं। सहरसा और आसपास की हर स्थानीय खबर के लिए Saharsa Now को Subscribe करें, वीडियो को Like और Share जरूर करें।