सहरसा में लाखों का सेल्फी पॉइंट जर्जर, जिम्मेदार कौन? बदहाल सेल्फी पॉइंट ने खोली पोल
04/10/2026 6:39 PM Total Views: 3452
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सहरसा में लाखों का सेल्फी पॉइंट जर्जर, जिम्मेदार कौन? बदहाल सेल्फी पॉइंट ने खोली पोल
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: ...
सहरसा शहर में लोगों के आकर्षण और शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनाए गए सेल्फी पॉइंट अब देखरेख और मेंटेनेंस के अभाव में बदहाल होते नजर आ रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए इन सेल्फी पॉइंट की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। कहीं संरचना क्षतिग्रस्त है तो कहीं रंग-रोगन और साफ-सफाई की कमी दिखाई दे रही है। ऐसे में शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनाए गए ये सेल्फी पॉइंट अब खुद बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल्फी पॉइंट बनाए जाने के बाद शुरुआती दौर में यहां लोगों की भीड़ और आकर्षण देखने को मिला था। युवा, बच्चे और शहर में आने वाले लोग इन जगहों पर तस्वीरें खिंचवाते थे। लेकिन समय के साथ नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण कई जगहों पर सेल्फी पॉइंट टूटने लगे हैं। कुछ हिस्सों में निर्माण
सामग्री खराब हो रही है, जबकि कई जगहों पर आसपास गंदगी और अव्यवस्था भी नजर आती है। लोगों का सवाल है कि जब शहर को सुंदर बनाने और आकर्षक बनाने के लिए सरकारी स्तर पर योजनाएं तैयार की जाती हैं, तो उनके निर्माण के बाद नियमित मेंटेनेंस की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती? अगर समय रहते इन सेल्फी पॉइंट की मरम्मत और देखरेख नहीं की गई तो इनकी स्थिति और खराब हो सकती है। बदहाल सेल्फी पॉइंट सहरसा नगर निगम की कार्यप्रणाली और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण कराने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने, रंग-रोगन और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर निगम इन बदहाल सेल्फी पॉइंट की स्थिति सुधारने के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है और शहर की खूबसूरती को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में क्या कार्रवाई होती है। सहरसा की स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए Saharsa Now को Subscribe करें और वीडियो को Like और Share जरूर करें।
Design By Mytesta +91 9988775158




