सहरसा और कोसी क्षेत्र से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, हत्या मामले में कार्रवाई की मांग, शिक्षा, विज्ञान, खेल, कर्मचारी संगठन, श्रमिक कल्याण, सामाजिक कार्यक्रम और UPI से जुड़े व्यापारिक मुद्दे शामिल हैं। सहरसा नगर निगम में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समीक्षा बैठक हुई। सभी 46 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्रमुख सड़कों की सफाई और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई पर जोर दिया गया। बनमा ईटहरी के प्रियनगर में उपस्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी बनमा में शिफ्ट करने की सूचना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने

Featured Image

केंद्र को प्रियनगर में ही संचालित रखने की मांग की। कहरा क्षेत्र में सोनू कुमार हत्याकांड के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया और डीआईजी को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में नव-नियुक्त अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने संघ का गठन किया। बैठक में सेवा नियमितीकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमंडलीय पुस्तकालय में विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित हुई, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों ने विचार रखे। सहरसा के कुमरदेव को बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। वाराणसी में होने वाली अखिल भारतीय दिव्यांग टी-20 प्रतियोगिता में बिहार की टीम हिस्सा लेगी। जिला मंत्री शरद कुमार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मधेपुरा में भवन एवं पथ निर्माण मजदूरों से जुड़े संगठन की बैठक में श्रमिक कल्याण योजनाओं और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सहरसा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, 2 हजार रुपये से अधिक के चुनिंदा UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR को लेकर कोशी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने चिंता जताई और छोटे व्यापारियों पर संभावित आर्थिक बोझ को लेकर ज्ञापन सौंपा। देखिए सहरसा और कोसी क्षेत्र की ये 10 बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर।