सहरसा और आसपास के इलाकों की 11 बड़ी और अहम खबरों के साथ देखिए आज का पूरा अपडेट। इस वीडियो में बिजली बिल की गड़बड़ी से नाराज उपभोक्ताओं के प्रदर्शन से लेकर नगर निगम के नाला निर्माण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण, राजनीतिक प्रदर्शन, स्कूल खेल प्रतियोगिता, आगजनी और कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी बड़ी जानकारी शामिल है। सहरसा में बिजली बिल में बढ़ी हुई राशि और कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ता विद्युत कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। विभाग ने तकनीकी समस्या और किलोवाट बढ़ने के कारण कुछ बिल अधिक आने की बात कही है।

Featured Image

नगर निगम के वार्ड नंबर 34 में नाला निर्माण को लेकर पांच सदस्यीय टीम ने स्थलीय जांच की। वहीं, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सलखुआ क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया और सामुदायिक रसोई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। सहरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, पुलिस लाइन में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्कूली खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। बनमा ईटहरी के तेलियाहाट बाजार में फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जल गई। प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज उम्मीदवार डॉ. रजनीश रंजन के पांच अक्टूबर को पूर्णिया में नामांकन से जुड़ी जानकारी भी इस वीडियो में है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह जयंती पर जागरूकता अभियान, जितिया व्रत की तिथि और पारण, पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्राम सभा तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े अपडेट भी शामिल हैं। मैथिली युवा लेखक डॉ. भास्कर ज्योति को वर्ष 2026 का मैसाम युवा सम्मान मिलने की खबर भी इस बुलेटिन का हिस्सा है। सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और कोसी क्षेत्र की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।