छिन गया आशियाना, सिर पर नहीं छत: बाढ़ के आगोश में समाए केदली पंचायत के घर!
28/09/2026 12:25 PM Total Views: 18735
नौहट्टा प्रखंड की केदली पंचायत में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। केदली पंचायत के क्लोजर क्षेत्र में करीब 20 से 25 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
घरों में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीण अपने जरूरी सामान को मचान और ऊंची जगहों पर रखने को मजबूर हैं। कई परिवार छोटे बच्चों और आवश्यक सामान के साथ तटबंध पर शरण ले रहे हैं। तटबंध पर रह रहे लोगों के सामने बारिश से बचाव, भोजन और सुरक्षित रहने की चुनौती बनी हुई है।
Read Also This:
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से सामुदायिक रसोई और त्रिपाल उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक राहत व्यवस्था पर्याप्त रूप से नहीं पहुंची है। खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे परिवारों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। यदि बारिश दोबारा होती है, तो इन परिवारों के सामने और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, भोजन, त्रिपाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आपदा की इस स्थिति में बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए जल्द राहत पहुंचना जरूरी है।
वहीं, राहत व्यवस्था को लेकर जब अंचलाधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने अगले दिन राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही है। अब ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलने का इंतजार है।
फिलहाल कोसी नदी का बढ़ता जलस्तर केदली पंचायत के लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान और तत्काल सरकारी मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
📍 नौहट्टा से शमसूल हौदा की रिपोर्ट।
सहरसा और कोसी क्षेत्र की बाढ़, मौसम और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
छिन गया आशियाना, सिर पर नहीं छत: बाढ़ के आगोश में समाए केदली पंचायत के घर!
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: नौहट्टा प्रखंड की केदली पंचà¤...
नौहट्टा प्रखंड की केदली पंचायत में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। केदली पंचायत के क्लोजर क्षेत्र में करीब 20 से 25 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। घरों में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीण अपने जरूरी सामान को मचान और ऊंची जगहों पर रखने को मजबूर हैं। कई परिवार छोटे बच्चों और आवश्यक सामान के साथ तटबंध पर शरण ले रहे हैं। तटबंध पर रह रहे लोगों के सामने बारिश से बचाव, भोजन और सुरक्षित रहने की चुनौती बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से सामुदायिक रसोई और त्रिपाल उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक राहत व्यवस्था पर्याप्त रूप से नहीं पहुंची है। खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे परिवारों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। यदि बारिश दोबारा होती है, तो इन परिवारों के सामने और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, भोजन, त्रिपाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आपदा की इस स्थिति में बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए जल्द राहत पहुंचना जरूरी है। वहीं, राहत व्यवस्था को लेकर जब अंचलाधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने अगले दिन राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही है। अब ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलने का इंतजार है। फिलहाल कोसी नदी का बढ़ता जलस्तर केदली पंचायत के लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान और तत्काल सरकारी मदद की उम्मीद कर रहे हैं। 📍 नौहट्टा से शमसूल हौदा की रिपोर्ट। सहरसा और कोसी क्षेत्र की बाढ़, मौसम और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
Design By Mytesta +91 9988775158




