फेसबुक पर हथियार लहराना पड़ा भारी, देशी रायफल के साथ युवक गिरफ्तार
25/09/2026 5:04 PM Total Views: 19137
सहरसा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सलखुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सलखुआ थाना पुलिस को देर रात गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि माठा गांव निवासी नेहाल कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट की है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने माठा गांव के वार्ड नंबर-01 स्थित युवक के घर पर छापेमारी की।
Read Also This:
पुलिस के अनुसार, घर की तलाशी के दौरान एक कमरे में रखे लोहे के बक्से से काले रंग की एक देशी रायफल बरामद की गई। जांच के दौरान हथियार की मैगजीन खाली मिली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में युवक हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वीडियोग्राफी कराते हुए रायफल को विधिवत जब्त कर लिया गया और युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
सलखुआ थाना पुलिस ने आरोपी नेहाल कुमार, पिता कुंदन प्रसाद यादव, के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद देशी रायफल युवक तक कैसे पहुंची और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है। हथियार के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई से इलाके में चर्चा है।
सिमरी बख्तियारपुर से चंदन पासवान की रिपोर्ट। ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
फेसबुक पर हथियार लहराना पड़ा भारी, देशी रायफल के साथ युवक गिरफ्तार
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा जिले से एक हैरान करने व...
सहरसा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सलखुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सलखुआ थाना पुलिस को देर रात गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि माठा गांव निवासी नेहाल कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट की है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने माठा गांव के वार्ड नंबर-01 स्थित युवक के घर पर छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, घर की तलाशी के दौरान एक कमरे में रखे लोहे के बक्से से काले रंग की एक देशी रायफल बरामद की गई। जांच के दौरान हथियार की मैगजीन खाली मिली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में युवक हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वीडियोग्राफी कराते हुए रायफल को विधिवत जब्त कर लिया गया और युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। सलखुआ थाना पुलिस ने आरोपी नेहाल कुमार, पिता कुंदन प्रसाद यादव, के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद देशी रायफल युवक तक कैसे पहुंची और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है। हथियार के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई से इलाके में चर्चा है। सिमरी बख्तियारपुर से चंदन पासवान की रिपोर्ट। ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
Design By Mytesta +91 9988775158




