ज्ञान, संस्कार और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम: सहरसा में संपन्न हुआ भगवान वामन का प्राकट्योत्सव
24/09/2026 5:34 PM Total Views: 18703
सहरसा के डीबी रोड स्थित देव पैलेस में वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान विष्णु के वामन अवतार का भव्य प्राकट्योत्सव मनाया गया। कोसी कमिश्नरी में पहली बार ब्राह्मण महासभा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, विद्वज्जन सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मिथिला की पारंपरिक नारदी भजन प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही।
कार्यक्रम की शुरुआत वेद विद्या पीठ, महिषी से आए बच्चों के मंगलाचरण से हुई। इसके बाद अतिथियों और विद्वानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान वामन को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनगांव संस्कृत महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रभाष चंद्र झा वैदिक ने की। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन आचार्य डॉ. नवनित कुमार और आचार्य डॉ. कुमुदानंद झा प्रियवर ने किया।
Read Also This:
समारोह में बनगांव संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य आचार्य डॉ. रामचंद्र ठाकुर समेत बड़ी संख्या में विद्वान, आचार्य, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सहरसा जिले के विभिन्न गांवों के आचार्यों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुजारियों को पाग, चादर और भगवान वामन के फोटो फ्रेम से सम्मानित किया गया। बाबा मटेश्वर धाम, मां उग्रतारा स्थान, बाबा नकुचेश्वर स्थान, कंदहा सूर्य मंदिर, बाबा बानेश्वर स्थान और बाबा जालंधर नाथ धाम के पुजारियों को भी सम्मान मिला।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
कार्यक्रम में लोक गायिका दीक्षा झा और शांभवी झा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। सुप्रिया कुमारी ने ‘जय जय भैरवी’ पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं, एकाढ़ गांव से आए कलाकारों की मिथिला परंपरा की नारदी भजन प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बाल कलाकार सारस्वत कुमार के तबला वादन ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
वक्ताओं ने भगवान वामन के चरित्र और ज्ञान, संस्कार एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ज्ञान, संस्कार और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम: सहरसा में संपन्न हुआ भगवान वामन का प्राकट्योत्सव
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसà¤...
सहरसा के डीबी रोड स्थित देव पैलेस में वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान विष्णु के वामन अवतार का भव्य प्राकट्योत्सव मनाया गया। कोसी कमिश्नरी में पहली बार ब्राह्मण महासभा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, विद्वज्जन सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मिथिला की पारंपरिक नारदी भजन प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम की शुरुआत वेद विद्या पीठ, महिषी से आए बच्चों के मंगलाचरण से हुई। इसके बाद अतिथियों और विद्वानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान वामन को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनगांव संस्कृत महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रभाष चंद्र झा वैदिक ने की। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन आचार्य डॉ. नवनित कुमार और
आचार्य डॉ. कुमुदानंद झा प्रियवर ने किया। समारोह में बनगांव संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य आचार्य डॉ. रामचंद्र ठाकुर समेत बड़ी संख्या में विद्वान, आचार्य, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सहरसा जिले के विभिन्न गांवों के आचार्यों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुजारियों को पाग, चादर और भगवान वामन के फोटो फ्रेम से सम्मानित किया गया। बाबा मटेश्वर धाम, मां उग्रतारा स्थान, बाबा नकुचेश्वर स्थान, कंदहा सूर्य मंदिर, बाबा बानेश्वर स्थान और बाबा जालंधर नाथ धाम के पुजारियों को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम में लोक गायिका दीक्षा झा और शांभवी झा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। सुप्रिया कुमारी ने ‘जय जय भैरवी’ पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं, एकाढ़ गांव से आए कलाकारों की मिथिला परंपरा की नारदी भजन प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बाल कलाकार सारस्वत कुमार के तबला वादन ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वक्ताओं ने भगवान वामन के चरित्र और ज्ञान, संस्कार एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।
Design By Mytesta +91 9988775158




