पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दीवान मोहल्ला के दुल्ली घाट इलाके में 60 वर्षीय रेखा देवी की आग से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में उनके बेटे चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चिंटू नशे का आदी था। शनिवार देर रात नशे की हालत में उसका अपनी मां से विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान उसने एलपीजी गैस की मदद से मां के शरीर में आग लगा दी। कमरे से धुआं निकलने के बाद आसपास के किरायेदारों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेजा।

Featured Image

पटना सिटी के SDPO राज किशोर सिंह के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।