मां के घर जाने से रोकता था प्रेमी,आंखें फोड़कर हत्या का आरोप; प्रेमिका गिरफ्तार मुजफ्फरपुर हत्याकांड का खुलासा
21/09/2026 4:09 PM Total Views: 4100
मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय उपेंद्र पासवान की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका कामिनी देवी को गिरफ्तार किया है। बैरिया चाणक्यपुरी स्थित किराए के मकान में उपेंद्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कामिनी ने बताया कि वह अपनी मां के घर जाना चाहती थी, लेकिन उपेंद्र इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। कामिनी के मुताबिक, विवाद के बाद उपेंद्र ने फांसी लगाने की कोशिश की और उसे बचाने के दौरान वह नीचे गिर गया।
Read Also This:
वहीं, मृतक की मां ने कामिनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उपेंद्र की हत्या की गई और उसकी दोनों आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल का सीन रीक्रिएट कराया है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के बाद ही उपेंद्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना हत्या है, आत्महत्या है या फिर किसी हादसे का परिणाम।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मां के घर जाने से रोकता था प्रेमी,आंखें फोड़कर हत्या का आरोप; प्रेमिका गिरफ्तार मुजफ्फरपुर हत्याकांड का खुलासा
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: मुजफ्फरपुर: जिले के अह...
मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय उपेंद्र पासवान की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका कामिनी देवी को गिरफ्तार किया है। बैरिया चाणक्यपुरी स्थित किराए के मकान में उपेंद्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कामिनी ने बताया कि वह अपनी मां के घर जाना चाहती थी, लेकिन उपेंद्र इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। कामिनी के मुताबिक, विवाद के बाद उपेंद्र ने फांसी लगाने की कोशिश की और उसे बचाने के दौरान वह नीचे गिर गया। वहीं, मृतक की मां ने कामिनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उपेंद्र की हत्या की गई और उसकी दोनों आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को
गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल का सीन रीक्रिएट कराया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के बाद ही उपेंद्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना हत्या है, आत्महत्या है या फिर किसी हादसे का परिणाम।
Design By Mytesta +91 9988775158




