बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जन सुराज पार्टी ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से 20 सितंबर 2026 को उम्मीदवारों की घोषणा की गई, जिसमें कोसी स्नातक सीट के लिए रजनीश रंजन का नाम शामिल है। जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, सारण शिक्षक से अफाक अहमद और पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति को उम्मीदवार बनाया गया है।

Featured Image

रजनीश रंजन पिछले कुछ समय से कोसी क्षेत्र में स्नातक मतदाताओं और युवाओं के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और स्नातकों से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में संवाद भी किया है। हाल के दिनों में उनके द्वारा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की खबरें सामने आई थीं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद की स्नातक सीटों में शामिल है। इस सीट के चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। अब रजनीश रंजन की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा के बाद कोसी क्षेत्र में चुनावी चर्चा और बढ़ गई है। इस वीडियो में जानिए जन सुराज की ओर से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाए जाने की पूरी जानकारी, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी अहम बातें और बिहार MLC Election 2026 से जुड़े प्रमुख अपडेट। Kosi Graduate Constituency, Rajnish Ranjan, Jan Suraaj, Bihar MLC Election 2026 और Saharsa News से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।