सहरसा के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत कासिमपुर पंचायत के डुमरा गांव स्थित डुमरा चौक पर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार और जदयू प्रदेश सचिव कौशल्या जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर एससी-एसटी जिला अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। विश्वकर्मा पूजा को लेकर डुमरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के साथ मेले की शुरुआत हुई और इसके बाद डुमरा चौक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में ग्रामीणों के मनोरंजन और खरीदारी के लिए अलग-अलग तरह की दुकानें लगाई गई हैं। बच्चों और परिवारों

Featured Image

के मनोरंजन के लिए भी विभिन्न आयोजनों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान मनोज चौधरी की धर्मपत्नी सुनीता जायसवाल ने जदयू प्रदेश सचिव कौशल्या जायसवाल को पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मेला कमेटी की ओर से समारोह में पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों को भी पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर डुमरा में हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। डुमरा का यह विश्वकर्मा पूजा मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्रामीण मनोरंजन, खरीदारी और आपसी मेल-मिलाप का केंद्र बन गया है। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। इस वीडियो में देखिए डुमरा विश्वकर्मा पूजा मेला की पूरी तस्वीर, उद्घाटन समारोह और मेले में उमड़ी भीड़ की खास झलकियां। Saharsa News, Nawhatta News, Vishwakarma Puja, Dumra Mela और Bihar Local News की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।