सुपौल के गांधी मैदान में श्री गणेश महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया है। गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार से यहां श्रीमद्भागवत कथा का भी भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कथा का श्रवण किया। गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में बच्चों और परिवारों के लिए झूले, रंग-बिरंगी दुकानें और मनोरंजन के कई साधन लगाए गए हैं। महोत्सव के दौरान गांधी

Featured Image

मैदान में धार्मिक उत्साह के साथ मेले का माहौल भी देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम मनोहर कुमार साहू सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पूजा समिति के अध्यक्ष राम लखन चौधरी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना होगी, जबकि शाम 7 बजे आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन के तहत 16 सितंबर से 22 सितंबर तक प्रत्येक दिन दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम से पहुंचीं कथा वाचिका देवी सोनम व्यास श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण करा रही हैं। महोत्सव का समापन 23 सितंबर को शाम 6:30 बजे भव्य महाआरती के साथ होगा। गणेश महोत्सव, पूजा-पंडाल, भागवत कथा और मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुपौल से अख्तरुल इस्लाम की रिपोर्ट। ऐसी ही सुपौल न्यूज, धार्मिक आयोजन, स्थानीय खबर और Ground Report के लिए जुड़े रहें Saharsa Now के साथ।