सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी आज की 9 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखिए। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान से लेकर स्ट्रीट वेंडरों की मांग, बाबा गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव की तैयारियों, सीपीआई की बैठक, उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं, चिकित्सक प्रशिक्षण कार्यक्रम और मदरसा निरीक्षण तक कई अहम अपडेट सामने आए हैं। सहरसा के महिषी उत्तरी मंडल में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं सहरसा नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों ने स्थायी दुकान और वेंडिंग जोन बनाने की मांग की है। वेंडरों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से

Featured Image

उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। सिमरी बख्तियारपुर में बाबा गणिनाथ गोविंद के द्वितीय पूजनोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 18 और 19 सितंबर को शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना, महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन होगा। सहरसा के शहीद जयप्रकाश भवन में सीपीआई की विस्तारित बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं महिषी के थनवार में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने खाद की उपलब्धता, मूल्य और टैगिंग से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सिमरी बख्तियारपुर में मेदांता पटना के चिकित्सक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हृदयरोग, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी जानकारी दी गई। मदरसा महम्मदिया के निरीक्षण के दौरान पढ़ाई, साफ-सफाई, मध्यान भोजन और हॉस्टल व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके अलावा लखीसराय में भवन निर्माण मजदूर संघ की बैठक में भगवान विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने और मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग उठाई गई। सहरसा और बिहार की हर स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।