रसा में मंगलवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकारों का शिष्टमंडल डीएम दीपेश कुमार से मिला। ज्ञापन सौंपकर नामजद आरोपितों पर कार्रवाई और अस्पताल के चिकित्सक व प्रबंधक की जांच की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। सहरसा में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत साइबर थाना की टीम ने एमएलटी कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। टीम ने OTP साझा नहीं करने और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की अपील की।

Featured Image

सोनवर्षाराज नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने वेतन, EPF और सफाई उपकरणों की मांग को लेकर समाहरणालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं कोशी बाढ़ और कटाव प्रभावित परिवारों ने आर्थिक सहायता, मुआवजा और स्थायी पुनर्वास समेत शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं की मांग को लेकर महाधरना दिया। महिषी विधायक गौतम कृष्ण ने धरनास्थल पहुंचकर पीड़ितों का समर्थन किया। रेलवे सुरक्षा बल ने वैशाली एक्सप्रेस के खाली MT रैक से 261 बोतल विदेशी शराब बरामद की। करीब 197 लीटर शराब बरामदगी के मामले में एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। बलवाहाट थाना क्षेत्र में जमीन पर अतिक्रमण और दीवार तोड़ने का आरोप लगाते हुए रेखा देवी ने कोसी क्षेत्र के डीआईजी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। बनमा ईटहरी के पहलाम गांव में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। एमएलटी महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर ‘युवा मानस एवं राजभाषा हिंदी’ विषय पर संगोष्ठी हुई। SNS RKS महाविद्यालय में अंबिकादत्त व्यास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सेमिनार आयोजित किया गया। सहरसा के नया बाजार स्थित ‘द लर्निंग हब’ कोचिंग सेंटर का उद्घाटन महिषी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने किया। संस्थान में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात कही गई। सहरसा और कोसी-मिथिला की हर जरूरी स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।