सुपौल में जामियातुस सालिहात ट्रस्ट मदरसा में हुई फूड पॉइजनिंग की घटना ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। इस घटना में इलाज के दौरान दूसरी बच्ची की भी मौत हो गई। शुक्रवार को 11 वर्षीय हलीमा सादिया ने अनंत प्रेरणा एवं ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हलीमा सादिया गढ़ बरुआरी निवासी अब्दुल सादिर की बेटी थी। जानकारी के अनुसार, मदरसा में समोसा और मिठाई खाने के बाद चार बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हलीमा सादिया की हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले आनंद लोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के

Featured Image

लिए अनंत प्रेरणा एवं ट्रॉमा सेंटर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से पहले मंगलवार को 11 वर्षीय अल्फिशा की भी मौत हो चुकी थी। लगातार दो बच्चियों की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है और घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने हलीमा सादिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर समोसा और मिठाई खाने के बाद बच्चियों की तबीयत क्यों बिगड़ी। इस वीडियो में देखिए सुपौल मदरसा फूड पॉइजनिंग मामले की पूरी जानकारी, दूसरी बच्ची की मौत से जुड़ा अपडेट और पुलिस जांच की स्थिति। सुपौल और बिहार की हर बड़ी खबर, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।