सहरसा और कोसी क्षेत्र से जुड़ी 13 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों के साथ देखिए आज का खास न्यूज़ अपडेट। इस वीडियो में हवाई कनेक्टिविटी, राजनीति, सामाजिक सेवा, बाढ़-कटाव, सड़क और जलजमाव, धार्मिक आयोजन, स्थानीय कारोबार, रेलवे सुविधा और क्रिकेट से जुड़ी अहम खबरें शामिल हैं। सहरसा एयरपोर्ट के विकास को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए AAI की ओर से ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी की गई है, जबकि राज्य सरकार 12 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठा रही है। इससे सहरसा में हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सहरसा पहुंचे, जहां पार्टी की बैठक में आगामी कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव और प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा हुई। दूसरी

Featured Image

ओर ई. आईपी गुप्ता ने BRICS Summit 2026 में बिहार में निवेश और रोजगार बढ़ाने की अपील की। मारवाड़ी युवा मंच के कृत्रिम अंग शिविर में 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र वितरित किए गए। बाबा गणिनाथ गोविंद की 94वीं जयंती को लेकर भी सहरसा में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां शुरू हैं। ग्रामीण इलाकों से भी कई समस्याएं सामने आई हैं। सौर बाजार के चिकनी गांव में जलजमाव और खराब सड़क से लोग परेशान हैं, जबकि चिकनी चौक के यात्री शेड में गंदगी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। नवहट्टा में कोसी कटाव के बीच सड़क कटने से करीब 10 गांवों का संपर्क प्रभावित होने की खबर है। इसके अलावा सहरसा में नई मोबाइल दुकान का शुभारंभ, सहरसा जंक्शन पर मिक्स पार्किंग की शुरुआत और पटेल मैदान में U-12 क्रिकेट मुकाबले की खबर भी इस वीडियो में शामिल है। देखिए Saharsa News की 13 बड़ी खबरें एक साथ और जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।