9 September 2026 Saharsa News Today,सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Full Bulletin
09/09/2026 12:07 PM Total Views: 18704
सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी आज की 12 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों में आपका स्वागत है। इस वीडियो में जिले की सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, आपराधिक, खेल और शिक्षा से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालेंगे।
सबसे पहले सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डन में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर की शुरुआत हुई। पहले दिन 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और लाभार्थियों का माप लिया गया। कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र जैसे उपकरण निःशुल्क दिए जाएंगे।
Read Also This:
वहीं पस्तपार पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ 20 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया और स्कूटी जब्त की।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
सहरसा सदर विधायक ई. आईपी गुप्ता ने पटना में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात कर बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों और प्रस्तावित भूख आंदोलन समेत कई विषयों पर चर्चा की।
सहरसा सब्जी मंडी में दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। दुकानदारों ने जाम की समस्या को लेकर ठेले वालों पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
बैजनाथपुर में जमीन विवाद को लेकर 62 वर्षीय महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सौर बाजार के गढ़िया गांव में ग्रामीणों ने सुखा नशे के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का फैसला लिया है।
सौर बाजार क्षेत्र से 12 वर्षीय मोहम्मद शाहिद के लापता होने की खबर भी सामने आई है। परिवार ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।
खेल जगत से अच्छी खबर है कि सहरसा के आयुष आनंद का बीसीसीआई कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के फिटनेस एंड स्किल कैंप के लिए चयन हुआ है।
सोनवर्षा राज में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं अतिथि शिक्षकों के संगठन को लेकर भी बयान सामने आया है।
सलखुआ में अभियान बसेरा-2 के तहत 95 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। दूसरी ओर सोनवर्षा राज में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके मामा झुलस गए।
सहरसा और कोसी क्षेत्र की ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए Saharsa Now को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
9 September 2026 Saharsa News Today,सहरसा की हर छोटी – बड़ी खबरें सिर्फ Saharsa Now पर Full Bulletin
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा और आसपास के इलाकों से ज...
सहरसा और आसपास के इलाकों से जुड़ी आज की 12 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों में आपका स्वागत है। इस वीडियो में जिले की सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, आपराधिक, खेल और शिक्षा से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालेंगे। सबसे पहले सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डन में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर की शुरुआत हुई। पहले दिन 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और लाभार्थियों का माप लिया गया। कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र जैसे उपकरण निःशुल्क दिए जाएंगे। वहीं पस्तपार पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ 20 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया और स्कूटी जब्त की।
सहरसा सदर विधायक ई. आईपी गुप्ता ने पटना में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात कर बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों और प्रस्तावित भूख आंदोलन समेत कई विषयों पर चर्चा की। सहरसा सब्जी मंडी में दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। दुकानदारों ने जाम की समस्या को लेकर ठेले वालों पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। बैजनाथपुर में जमीन विवाद को लेकर 62 वर्षीय महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सौर बाजार के गढ़िया गांव में ग्रामीणों ने सुखा नशे के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का फैसला लिया है। सौर बाजार क्षेत्र से 12 वर्षीय मोहम्मद शाहिद के लापता होने की खबर भी सामने आई है। परिवार ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। खेल जगत से अच्छी खबर है कि सहरसा के आयुष आनंद का बीसीसीआई कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के फिटनेस एंड स्किल कैंप के लिए चयन हुआ है। सोनवर्षा राज में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं अतिथि शिक्षकों के संगठन को लेकर भी बयान सामने आया है। सलखुआ में अभियान बसेरा-2 के तहत 95 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। दूसरी ओर सोनवर्षा राज में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके मामा झुलस गए। सहरसा और कोसी क्षेत्र की ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए Saharsa Now को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।
Design By Mytesta +91 9988775158




