सहरसा में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, डीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित
06/09/2026 5:36 PM Total Views: 10720
सहरसा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम में जिले के 26 उत्कृष्ट शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, डीडीसी गौरव कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहित आनंद समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने चयनित शिक्षकों का मौखिक टेस्ट भी लिया। उन्होंने शिक्षकों से उनके संबंधित विषयों से जुड़े सवाल पूछे और उनके विषयगत ज्ञान एवं शिक्षण क्षमता का आकलन किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।
Read Also This:
जिलाधिकारी ने कहा कि अब हर शनिवार स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के ज्ञान की भी परीक्षा ली जाएगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों के विषयगत ज्ञान को मजबूत करना और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था में लगातार सुधार करने की सख्त हिदायत दी।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
डीएम ने यह भी कहा कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है। यानी अब शिक्षकों के सम्मान के साथ उनके प्रदर्शन और जिम्मेदारी पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
इसके अलावा जिले के 11 मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इन स्कूलों में लाइव क्लास, खेल, संगीत और अन्य गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने की बात कही गई। साथ ही अभिभावकों के साथ नियमित बैठक आयोजित कर बच्चों की पढ़ाई और उनकी प्रगति पर चर्चा करने की भी योजना पर जोर दिया गया।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सहरसा में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, डीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा में...
सहरसा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम में जिले के 26 उत्कृष्ट शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, डीडीसी गौरव कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहित आनंद समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने चयनित शिक्षकों का मौखिक टेस्ट भी लिया। उन्होंने शिक्षकों से उनके संबंधित विषयों से जुड़े सवाल पूछे और उनके विषयगत ज्ञान एवं शिक्षण क्षमता का आकलन किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि अब हर शनिवार स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के ज्ञान की भी परीक्षा ली जाएगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों के विषयगत ज्ञान को मजबूत करना और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था में लगातार सुधार करने की सख्त हिदायत दी। डीएम ने यह भी कहा कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है। यानी अब शिक्षकों के सम्मान के साथ उनके प्रदर्शन और जिम्मेदारी पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जिले के 11 मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इन स्कूलों में लाइव क्लास, खेल, संगीत और अन्य गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने की बात कही गई। साथ ही अभिभावकों के साथ नियमित बैठक आयोजित कर बच्चों की पढ़ाई और उनकी प्रगति पर चर्चा करने की भी योजना पर जोर दिया गया।
Design By Mytesta +91 9988775158




