सहरसा और आसपास के इलाकों से आज की 12 बड़ी खबरें सामने आई हैं। सहरसा जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर 5, 8 और 9 सितंबर को दो घंटे का रेलवे ब्लॉक रहेगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो सकता है। गार्डर लॉन्चिंग के लिए बड़ा क्रेन भी पहुंच चुका है। वहीं सहरसा सदर विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। उनकी मांगों में साइबर क्राइम की निष्पक्ष जांच, सूखे नशे पर रोक, कोसी डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन और तांती-ततवा-पान समाज के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना शामिल है। सिमरी बख्तियारपुर में 216 फीट लंबी विशाल कांवर पदयात्रा राजघाट, मुंगेर से शुरू हुई। कांवर पर 17 प्राचीन मंदिरों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। वहीं

Featured Image

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सहरसा में मानवीय अभियान शुरू किया गया, जिसमें वैष्णवी आनंद ने अपनी गुल्लक की पूरी राशि सहायता के लिए समर्पित की। बनमा ईटहरी के सुगमा गांव में जन्माष्टमी को लेकर विशेष पूजा और मेले की तैयारी है। सौर बाजार के श्रवण टोला में राधा-कृष्ण प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सौर बाजार में रास्ता विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं समाजसेवी स्वर्गीय सतीश चंद्र मिश्र की जयंती पर ब्राह्मण महासभा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सहरसा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई और बच्चों ने राधा-कृष्ण व सुदामा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बिजली उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और बिलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है। नवहट्टा के गंगापुर में 251 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। वहीं पॉक्सो मामले में आरोपी राज कुमार शर्मा को विशेष अदालत ने मृत्यु तक आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।