सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर से इस वक्त धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। श्रावणी मटेश्वर महोत्सव 2026 के तहत आयोजित होने वाले चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह राजघाट, मुंगेर से 216 फीट लंबी विशाल कांवर पदयात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। कांवर पदयात्रा शुरू होते ही पूरा इलाका बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस विशाल धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कांवरिया विभिन्न पड़ावों पर रुकते हुए 5 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर पहुंचेंगे, जहां 216 फीट लंबी विशाल कांवर पर सजाई गई भव्य झांकियों

Featured Image

की महाआरती की जाएगी। इस वर्ष की कांवर यात्रा को खास और आकर्षक रूप दिया गया है। पहली बार 216 फीट लंबी कांवर पर 17 प्राचीन मंदिरों की भव्य झांकियां सजाई गई हैं। इन झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल कांवर यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। महोत्सव के अंतिम दिन बाबा मटेश्वर धाम में जलाभिषेक, महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भव्य जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर निशुल्क महाप्रसाद, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। श्रावणी मटेश्वर महोत्सव 2026 को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।