सहरसा में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान को तेज किया जा रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को सहरसा के जुवेनाइल कोर्ट परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान डीआईजी ने नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान को लेकर लोगों को जागरूक किया। डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने सहरसा जिले में नशे के खिलाफ किए जा

Featured Image

रहे प्रयासों की भी जानकारी दी और लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। जुवेनाइल कोर्ट परिसर में मौजूद बच्चों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से अपने भविष्य और करियर पर ध्यान देने तथा जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे के खतरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही, समाज में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस वीडियो में देखिए सहरसा के जुवेनाइल कोर्ट में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की पूरी तस्वीर और डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने बच्चों को क्या संदेश दिया।