सहरसा की 10 बड़ी खबरें: नाव हादसा, सड़क दुर्घटना, EV चार्जिंग स्टेशन और पुलिस एक्शन
03/09/2026 1:00 PM Total Views: 9394
सहरसा की 10 बड़ी खबरों में आज स्वास्थ्य, हादसा, पुलिस प्रशासन, खेल, राजनीति, सरकारी सेवाओं और सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं।
सहरसा में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की पहल शुरू की है। 2 सितंबर से 90 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घर पहुंचकर निशुल्क जांच और उपचार करेंगी। गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा।
Read Also This:
वहीं, सिमरी बख्तियारपुर में तिलावे नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ। चारा लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव तेज हवा के कारण पलट गई। हादसे में रूपम कुमारी की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय नेहा कुमारी लापता है। उसकी तलाश जारी है।यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
सिमरी बख्तियारपुर में नवपदस्थापित डीएसपी निशिकांत भारती ने पदभार ग्रहण कर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।
खेल के क्षेत्र में सहरसा के युवा साइकिलिस्ट दिलखुश कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
इसके अलावा साइबर थाना और पुलिस प्रशासन के कथित रवैये के खिलाफ इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।
सत्तरकटैया में जीविका दीदी अधिकार केंद्र पर CSC की शुरुआत हुई है, जिससे करीब 3,800 जीविका दीदियों को कई सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलेगी।
पूर्व मंत्री स्व. लहटन चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई और कांग्रेस की जमीन से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक की गई।
सहरसा के तिरी में जिले के दूसरे EV चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ हुआ, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को नई सुविधा मिलेगी।
सौर बाजार में सड़क हादसे में 24 वर्षीय मानस कुमार की मौत ने परिवार और गांव को झकझोर दिया। वहीं सिमरी बख्तियारपुर के बबुजना घाट के पास ऑटो चालक से मारपीट और छिनतई का मामला भी सामने आया है।
सहरसा और आसपास की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सहरसा की 10 बड़ी खबरें: नाव हादसा, सड़क दुर्घटना, EV चार्जिंग स्टेशन और पुलिस एक्शन
SAHARSA NOW से ब्रेकिंग न्यूज़: सहरसा की 10 बड़ी खबरों में आज स...
सहरसा की 10 बड़ी खबरों में आज स्वास्थ्य, हादसा, पुलिस प्रशासन, खेल, राजनीति, सरकारी सेवाओं और सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। सहरसा में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की पहल शुरू की है। 2 सितंबर से 90 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घर पहुंचकर निशुल्क जांच और उपचार करेंगी। गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा। वहीं, सिमरी बख्तियारपुर में तिलावे नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ। चारा लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव तेज हवा के कारण पलट गई। हादसे में रूपम कुमारी की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय नेहा कुमारी लापता है। उसकी तलाश जारी है।
सिमरी बख्तियारपुर में नवपदस्थापित डीएसपी निशिकांत भारती ने पदभार ग्रहण कर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। खेल के क्षेत्र में सहरसा के युवा साइकिलिस्ट दिलखुश कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। इसके अलावा साइबर थाना और पुलिस प्रशासन के कथित रवैये के खिलाफ इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। सत्तरकटैया में जीविका दीदी अधिकार केंद्र पर CSC की शुरुआत हुई है, जिससे करीब 3,800 जीविका दीदियों को कई सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलेगी। पूर्व मंत्री स्व. लहटन चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई और कांग्रेस की जमीन से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक की गई। सहरसा के तिरी में जिले के दूसरे EV चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ हुआ, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को नई सुविधा मिलेगी। सौर बाजार में सड़क हादसे में 24 वर्षीय मानस कुमार की मौत ने परिवार और गांव को झकझोर दिया। वहीं सिमरी बख्तियारपुर के बबुजना घाट के पास ऑटो चालक से मारपीट और छिनतई का मामला भी सामने आया है। सहरसा और आसपास की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Saharsa Now के साथ।
Design By Mytesta +91 9988775158




